जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने एक तरफ यात्रियों की सुविधा में चार नए स्टॉल खोलने का आदेश दिया है, वहीं वर्षों पुराने दो स्टॉल संचालकों ने लाइसेंस सरेंडर कर दिया। इससे बुधवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो-तीन स्थित दो स्टॉल बंद हो गए। प्लेटफॉर्म एक का स्टॉल बंद होने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी, क्योंकि अब सिर्फ रेस्टोरेंट ही बचा है। जानकार बताते हैं कि प्लेटफार्म नंबर एक के स्टॉल के संचालक ने बिक्री कम होने के कारण लाइसेंस सरेंडर किया है। वहीं, प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के स्टॉल को सरेंडर करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मालूम हो कि, यात्री सुविधा में टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक चार स्टॉल का टेंडर चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय से तीन दिन पहले हुआ है, ताकि यात्रियों को खानपान सामग्री और बोतल बंद पानी के लिए...