जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के पार्सल गेट को बंद करने से कर्मचारियों के साथ यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। सरवन कुमार देबूका ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर पार्सल गेट खुलवाने की मांग की है। देबूका के अनुसार पार्सल गेट बंद होना स्टेशन की सुरक्षा की दृष्टिकोन से भी घातक है। जनहित में पार्सल गेट को फिर से शुरू करना चाहिए। क्योंकि चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन ज्यादा है और आपातकाल में स्टेशन से निकास के लिए एक अतिरिक्त मार्ग जरूरी है। जानकार बताते हैं कि डीआरएम के आदेश पर 5 महीने पूर्व पार्सल गेट को रेल कर्मियों ने बंद किया था ताकि अनाधिकृत लोग स्टेशन पर प्रवेश नहीं कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.