जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन को बेस्ट केप्ट का अवॉर्ड मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के कोलकाता स्थित मुख्यालय में मिलेगा। अवार्ड लेने टाटानगर स्टेशन के निदेशक सुनील कुमार और मुख्य हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार कोलकाता जाएंगे। चक्रधरपुर मंडल को कुल 8 अवॉर्ड मिले हैं। इससे चक्रधरपुर मंडल अधिकारियों की टीम दक्षिण पूर्व जोन मुख्यालय जाने वाली है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर और राउरकेला स्टेशन को पहले भी कई बार स्वच्छता यात्री सुविधा एवं अन्य कई वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन और रेलवे बोर्ड से अवार्ड मिल चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.