जमशेदपुर, फरवरी 1 -- जमशेदपुर। टाटानगर से हल्दीपोखर स्टेशन के बीच रेलवे ब्लॉक लेकर लाइन का स्लीपर बदल रहा है। सुरक्षित ट्रेन परिचालन की योजना से बादामपहाड़ मार्ग में रेलवे लगातार सिस्टम सुधारने में जुटा है ताकि यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों की स्पीड बढ़ाई जा सके। इससे रेलवे तीसरी बार टाटानगर बादामपहाड़ मार्ग की मेमू ट्रेनों को रद्द कर रहा है। ताकि, लाइन मरमत एवं अन्य तरह के परिचालन कार्यों में दिक्कत नहीं हो और यात्री ट्रेन भी नहीं फंसे। इधर, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण भी लगातार ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है लेकिन भविष्य में ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...