जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जमशेदपुर । पथ प्रमंडल, जमशेदपुर अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक कुल 2.850 किलोमीटर लंबाई के पथ के उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड़ 17 लाख 51 हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह पथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से जमशेदपुर-हाता मार्ग होते हुए घनी आबादी वाले बागबेड़ा कॉलोनी से गुजरते हुए बड़ौदा घाट को जोड़ता है। वर्तमान में यह सड़क काफी जर्जर स्थिति में है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस पथ के उन्नयन एवं राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य से क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं इस योजना की स्वीकृति प्रदान की हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.