जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर। टाटानगर से पुरी के लिए वंदे भारत ट्रेन जल्द चलने की उम्मीद जगी है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी में जुटा है। वंदे भारत ट्रेन को घाटशिला, झाड़ग्राम, बालेश्वर, भद्रक, कटक, खुर्दा रोड व भुवनेश्वर में ठहराव मिलेगा। जानकार बताते हैं कि, टाटानगर से बरहमपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का मार्ग बदल जाएगा क्योंकि चाईबासा डांगुवापोसी मार्ग में वंदे भारत ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे हैं। टाटानगर से भुवनेश्वर तक ट्रेन ज्यादातर खाली जाती है। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे जोन बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन का मार्ग बदल सकता है। जबकि रांची से टाटानगर होकर पुरी के लिए स्लीपर मॉडल की बंदे भारत ट्रेन चलने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.