जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- झारखंड के टाटानगर रेल क्षेत्र में 300 से ज्यादा मकान तोड़े जाएंगे। रेलवे ने इन मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है। मकान तोड़ने का काम नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। लोगों द्वारा खुद जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाने पर कच्चे पक्के मकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया जाएगा। झारखंड के टाटानगर रेल क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए लाइन किनारे 550 मीटर (आधा किमी) जमीन जरूरी है। सोलर प्लांट लगने से रेलवे को बिजली के खर्चे में बचत होगी। जानकार बताते हैं कि दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर समेत अन्य मंडलों में 339 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पन्न करने की योजना है, लेकिन सोलर प्लांट के लिए चिह्नित जगह पर अवैध रूप से मकान बने हैं। इससे रेलवे इंजीनियरिंग विभाग जमीन से अवैध कब्जा हटाने में जुटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.