जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर। टाटानगर के मेन यार्ड एवं क्लासिफिकेशन यार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाया आवश्यक हो गया है, ताकि दोनों यार्ड में आने वाले बाहरी लोगों पर नजर रखने के साथ रेल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। रेलवे इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि रेल कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में है, लेकिन पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। जबकि रेल अधिकारियों ने बताया कि दोनों यार्ड में पहले से कैमरे लगे हैं। आरपीएफ द्वारा पहले ही कैमरा बढ़ाने व चहारदीवारी बनाने का प्रस्ताव चक्रधरपुर मुख्यालय भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.