जमशेदपुर, जनवरी 9 -- टाटानगर में वंदे भारत ट्रेनों के लिए नए कोचिंग डिपो निर्माण योजना राशि में 16 करोड़ से ज्यादा राशि कम हो गई। रेलवे फैंस क्लब के शशांक शेखर को रेलवे ने आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी। पहले 399 करोड़ से ज्यादा राशि से नया कोचिंग डिपो बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया था, लेकिन रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव पर सुधार का सुझाव दिया था। इससे दक्षिण पूर्व जोन से 383.79 करोड़ का प्रस्ताव फिर से रेलवे बोर्ड भेज दिया गया, जिसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि टाटानगर रेलवे लोको कॉलोनी में करीब 400 करोड़ से वंदे भारत ट्रेनों की कोचिंग डिपो बनना था। रेलवे बोर्ड से एक बार प्रस्ताव लौटाने से नए कोचिंग डिपो का काम शुरू होने में विलंब होगा। दरअसल, टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है। इससे वॉशिंग लाइन में कोच की धुला...