जमशेदपुर, जुलाई 14 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में यार्ड और अन्य विकास कार्यों के कारण 15 जुलाई से 2 अगस्त तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस अवधि में कुल 11 जोड़ी ट्रेनें रद्द या परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-राउरकेला मेमू, बरकाखाना-टाटानगर मेमू, आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेनों का परिचालन 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 2 अगस्त को रद्द रहेगा। बड़बिल-टाटानगर मेमू ट्रेन 15, 22 और 29 जुलाई को नहीं चलेगी। वहीं, आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के चलते झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 14 और 16 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके अलावा, उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन 15, 18, 21, 25, 28 जुलाई और 1 अगस्त को टाटानगर के बजाय कटक, संबलपुर व झारसुगुड़ा होकर चलेगी। साउथ बिहार एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.