जमशेदपुर, जनवरी 4 -- पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद विद्युतवरण महतो से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान टाटानगर से जयपुर के लिए वर्षों से लंबित सीधी रेल सेवा की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने सांसद को बताया कि राजस्थान के लिए सीधी रेल सेवा नहीं होने से व्यापार, रोजगार, शिक्षा, धार्मिक यात्राओं और पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह मांग केवल मारवाड़ी समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि कोल्हान क्षेत्र के लाखों यात्रियों से जुड़ी हुई है। सांसद ने आश्वासन दिया कि बजट सत्र में वे टाटानगर-जयपुर सीधी रेल सेवा का मुद्दा पुनः संसद में उठाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, आकाश शाह, मारवाड़ी समाज काशीडीह के अध्य...