जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर। नशे में टाटानगर-थावे एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में गुरुवार रात हंगामा करने के आरोप में पुरुलिया आरपीएफ ने बिहार समस्तीपुर के सैदपुर निवासी उदय साह को गिरफ्तार कर लिया लेकिन जांच कराने के साथ ही ट्रेन में अभद्र हरकत करने और गंदगी फैलाने का केस दर्ज किया है। हालांकि, आरपीएफ ने आरोपी को पीआर बॉड पर रिहा करने के साथ 16 फरवरी को रेलवे अदालत में पेश होकर जमानत कराने का आदेश दिया है। मालूम हो कि, गुरुवार रात टाटानगर स्टेशन से सवार नशा में धुत यात्री ने गम्हरिया स्टेशन के बाद स्लीपर कोच में ऊपरी बर्थ से उल्टी कर दी थी। यात्रियों के समझाने पर वह हंगामा करने लगा था। इससे नीचे की बर्थ पर बैठे यात्री भड़क उठे और रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...