जमशेदपुर, जून 16 -- जमशेदपुर। टाटानगर के सलगाझुरी में लाइन बिछाने व अन्य मरम्मत कार्यो के कारण 19 जून से 24 जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। दक्षिण पूर्व जोन से लाइन ब्लॉक का आदेश आया है। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस अपडाउन में 20 जून, 21 जून, 23 जून व 24 जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा टाटा-खड़गपुर पैसेंजर 19 से 24 जून और टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन 20 से 24 जून तक नहीं चलेगी। टाटानगर-खड़गपुर मेमू व खड़गपुर-टाटानगर मेमू 16 से 24 जून तक रद्द रहेगी। दूसरी ओर, झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन 22 जून और 24 जून को रद्द रहेगा। इससे घाटशिला, चाकुलिया व अन्य स्टेशनों के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.