रांची, फरवरी 18 -- रांची। होली त्येाहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा टाटानगर-कटिहार-टाटानगर होली स्पेशल वाया मुरी का परिचालन होगा। टाटानगर-कटिहार होली स्पेशल वाया मुरी दो मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को टाटानगर से प्रस्थान करेगी। तिरुपति-रक्सौल के लिए बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रांची। होली को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति-रक्सौल होली स्पेशल वाया रांची ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन तिरुपति से शनिवार सुबह 8.15 बजे रवाना होगी और सिकंदराबाद-गोंदिया-बिलासपुर-राउरकेला होते हुए हटिया रात 8 बजे पहुंची। इसके बाद रांची-मुरी होते हुए बोकारो-धनबाद-जसीडीह-समस्तीपुर होते हुए सोमवार दोपहर 1.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। रक्सौल-तिरुपति होली फेस्टिवल वाया रांची 24 फरवरी, तीन मार्च, 10 मार्च प्रत्येक मंगलवार ...