जमशेदपुर, सितम्बर 19 -- एबीएम कॉलेज जमशेदपुर के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार साव ने टाकू (टाटा वर्कर्स यूनियन कॉलेज यूनिट) के कार्यकारिणी चुनाव में सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने एबीएम कॉलेज शिक्षक संघ की सचिव डॉ. ज्ञान्ती कुमारी प्रसाद और सभी सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव समिति के सदस्य डॉ. सुशांत कुमार को नामांकन पत्र सौंपा। इस अवसर पर एबीएम कॉलेज शिक्षक संघ के सदस्य प्रो. सोनम वर्मा, डॉ. ज्ञान्ती कुमारी प्रसाद, मनोज दास और डॉ. सुशांत कुमार मौजूद रहे। नामांकन के साथ ही शिक्षकों ने डॉ. साव को समर्थन देने का भरोसा जताया और आगामी चुनाव में उनकी जीत की उम्मीद जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.