गढ़वा, जनवरी 29 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। टाऊनशिप स्थित अष्टभुजी दुर्गा मंदिर का 27वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी मिथलेश मिश्रा और सत्येंद्र वैद्य द्वारा मां दुर्गा की विधिवत पूजा-पाठ से की गई। उसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कार्य संपन्न हुआ। उससे वातावरण भक्तिमय हो गया। दुर्गा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सह सचिव आलोक चौबे ने बताया कि स्थापना दिवस की परंपरा के अनुसार रात्रि में मातारानी को खीर का भोग अर्पित किया गया। उसके बाद भव्य आरती हुई और सेल के डीजीएम एसयू मेदा द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया। स्थापना दिवस समारोह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.