बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- टाउन हॉल की चाहरदीवार पर बना पियाऊ स्टैंड बनी शोभा की वस्तु साल भर पहले लगे नल में अब तक पानी गायब जलापूर्ति से जोड़ना भूल गए निगम कर्मी, उसके नीचे गंदगी का अंबार सिटी मैनेजर दिया जांच का आदेश, कहा जल्द चालू करवाया जाएगा फोटो : बिहारशरीफ पानी स्टैंड : अस्पताल चौक के पास टाउन हॉल की चहारदीवार पर बना पियाऊ स्टैंड। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। टाउन हॉल की चहारदीवार पर आमजन की सुविधा के लिए बनाया गया पियाऊ स्टैंड इन दिनों केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है। लगभग एक साल पहले नगर निगम ने यहां नल तो लगा दिया, लेकिन उसे अब तक जलापूर्ति से नहीं जोड़ा गया। तब से अब तक वहां लगे पांच नलों में एक बार भी पानी नहीं आया। हद तो यह कि स्मार्ट सिटी के अस्पताल चौक जैसे व्यस्त इलाके में उस नल के नीचे गंदगी का अंबार है। अगर पानी शुरू हुआ भी तो लोग ...