मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- पिछले काफी समय से ओवरलोड से हॉफ रहे टाउन हाल रोड बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के लिए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को भूमि नहीं मिल रही है। इस बिजलीघर की क्षमता वृद्धि करते हुए दस एमवीए का एक ओरट्रांसफार्मर रखा जाना है। इसके लिए पावर कारपोरेशन के टाउन हॉल एक्सईएन ने नगर पालिका को करीब दो साल पहले भूमि के लिए पत्र भेजा था। जिस पर नगर पालिका के द्वारा भूमि देने से हाथ खडे कर दिए गए। अब फिर से एक्सईएन ने पालिका प्रशासन को पत्र भेजते हुए भूमि के लिए अनुरोध किया है। टाउन हाल रोड बिजलीघर पर दस एमवीए का मात्र एक ट्रांसफार्मर है। इसी एक ट्रांसफार्मर के भरोसे सदर बाजार, शिव चौक, गोल मार्किट, भगत सिंहरोड, कचहरी, झांसी रोनी रोड, कोर्टरोड, आर्यपुरी, रूडकी रोड, आलू मंडी, दाल मंडी, मीनाक्षी चौक, टाउन हाल रोड आदि मोहल्लों में सप्लाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.