मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- प्रतिबंध के बाद भी टाउन हाल पर अवैध तरीके से मंगल बाजार लगाया जा रहा है। मंगलवार सुबह ही दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों ने अपने-अपने फड़ सजाने शुरू कर दिए। ग्यारह बजते-बजते जाम लगना शुरू हो गया। कुछ देर बाद ही हालात बद से बदतर होने लगी। जानकारी पर नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुंची। उसने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर फड़ विक्रेताओं को हटाया। इससे चौमुखापुल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसके बाद लोगों को जाम से निजात मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...