भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने प्रशासनिक व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। टाउन प्लानर मन्नु यादव के पास मौजूद वार्ड संख्या 1 से 25 तक का प्रभार अब वापस लेकर सिटी मैनेजर असगर अली को सौंप दिया गया है। अब इन 25 वार्डों में विकास योजनाओं की निगरानी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी सिटी मैनेजर की होगी। नगर प्रशासन द्वारा यह निर्णय टाउन प्लानर के लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों (कमर दर्द) से अवकाश पर होने के चलते लिया गया है। उनकी अनुपस्थिति के कारण महत्वपूर्ण फाइलों के निपटारे और क्षेत्रीय योजनाओं की प्रगति में हो रही देरी की आशंका को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.