बांका, सितम्बर 1 -- बांका, निज संवाददाता। रविवार दोपहर बांका टाउन थाना में पुलिस ने थाना परिसर में थाने के गुंडा पंजी में दर्ज बदमाशों का परेड कराया है।बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वैसे लोग जिनके नाम बांका थाने के गुंडा पंजी के लिस्ट में दर्ज हैं, उन सभी को थाने में बुलाकर परेड कराया गया। इसमें आदतन शराबी,शराब कारोबारी और तस्कर के साथ ही लड़की या महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले,उपद्रवी,चोर,छिनतई करने वाले,जुआरी,लुटेरा आदि शामिल हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इन सभी लोगों को सुधरने का मौका दिया गया है,सभी को समय समय पर थाना में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया।इसके साथ ही पुलिस गुप्त रूप से इनके गतिविधियों पर भी निगरानी रखती है। संदिग्धों को तुरंत थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया जाता है,इससे क्षेत्र में शांति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.