मधुबनी, फरवरी 16 -- पंडौल, एक संवाददाता । मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025- 26 के तहत पंडौल के मकसुदा मैदान में खेले गए मुकाबले में टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी ने जानकी क्रिकेट क्लब, जयनगर को 8 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच को निर्णायकों द्वारा 30 ओवर का निर्धारित किया गया था। टॉस जीतकर जानकी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जानकी क्रिकेट क्लब की ओर से कार्तिकेयन झा ने 28 रन, प्रांजल देव ने 25 रन, निशांत राजहंस ने 21 रन, संजीत ने 19 रन, सूरज मोहन और सचिन कुमार ने 12-12 रन का योगदान दिया, जबकि संघर्ष सिद्धि 2 रन बनाकर नाबाद रहे। टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से गेंदबाजी में दिन दयाल और रियांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.