मुरादाबाद, फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर टाईटी अनिवार्यता के विरोध में तहसील क्षेत्र में शिक्षकों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। विकासखंड ठाकुरद्वारा के भी समस्त परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर टेट अनिवार्यता का विरोध लगातार किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि टीईटी अनिवार्यता शिक्षकों के हित में नहीं है। शिक्षक नरेश चंचल ने भी जानकारी साझा की। नीलू गहलोत, अर्पित चौहान, नरेंद्र कुमार चौहान, नरेश चंचल, त्रिवेंद्र कुमार, अनुज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आलोक वत्सल आदि ने विरोध जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...