बहराइच, मई 26 -- नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज में ढोड़े गांव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइल मुकाबला हुआ। इसमें टाईगर इलेवन नवाबगंज को आठ विकेट से हराकर अजीम इलेवन नवाबगंज चैंपियन बना। 125 रन बनाने वाले सनी को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। टॉस जीतकर अजीम इलेवन नवाबगंज के कप्तान आमिर इलाही अंसारी ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निरधारित आठ ओवर में आमिर इलाही 10 रन, समन 25 रन, सनी 30 की बदौलत 70 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में नवाबगंज टाइगर इलेवन 62 रन बनाकर आल आउट हो गई। विजेता टीम के खिलाडियों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रेबू सलमानी ने कप व अन्य पुरस्कार प्रदान किया। आयोजक मोहित जायसवाल, कुलदीप कुमार यादव, विकास यादव, सोहेल खान, मुबारक अहमद, चंदन कुमार वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.