बुलंदशहर, जनवरी 8 -- जहांगीराबाद में गुरुवार की देर शाम टाइल्स गोदाम की दीवार भरभराकर रास्ते की तरफ गिर गई। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत राहत बचत कार्य शुरू कर दिया। समाचार भेजे जाने तक दो युवकों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें मेरठ सफर कर दिया गया। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के चलते जेसीबी से मलबा हटाकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद के मोहल्ला न्यू पाठक पूर्व में एक व्यापारी का टाइल्स का गोदाम बना हुआ है। बताया गया कि इस टाइल्स के गोदाम की दीवार की ऊंचाई करीब 8 फिट है। कुछ दिन पहले दीवार को और ऊंचा किया गया था। इस दीवार के सहारे टाइल्स और पत्थरों की रैक लगी हुई थी। आशंका है कि टाइल्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.