नई दिल्ली, जुलाई 21 -- मुंबई में हिंदी फिल्म दृश्यम स्टाइल में मर्डर का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां मूलतः पालघर जिले की रहने वाली एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद किसी को शक न हो इसलिए उसने पति के शव को घर में लगी टाइल्स को खोदकर दफना दिया। फिर इसके ऊपर से और टाइल्स बिछा दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 वर्षीय विजय चव्हाण अपनी पत्नी के साथ मुंबई से 70 किलोमीटर दूर नालासोपारा में रहता था। वह पिछले पंद्रह दिनों से लापता चल रहा था। ऐसे में उसके गृह जिले से उसके भाई उसे ढूंढ़ने के लिए मुंबई पहुंचे। यहां पर उसकी पत्नी भी लापता मिली। घर पर पहुंचने के बाद उन्हें फर्श में लगी टाइल्स में कुछ का रंग अलग लगा। शक बढ़ने पर सभी ने मिलकर नई टाइल्सों को हटाया, जिसके बाद उन्हें थोड़े ही नीचे एक शव दिखाई दिया, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.