लखीसराय, मार्च 22 -- चानन, निज संवाददाता। अधिकारी के सख्ती के बाद भी सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो पा रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक अपने टाइम से अब भी नहीं आ और जा रहे है। इसका नजारा शुक्रवार को स्कूल डीपीईपी नया टोला रमलबीघा में दिखा। यहां साढ़े 12 बजे ही बच्चों को छुट्टी देकर स्कूल प्रधान गिरीश चन्द्र कुमार, शिक्षक सोफेन्द्र कुमार एवं शिक्षिका सीमा कुमारी स्कूल से चली गयी। जबकि विद्यालय के दो शिक्षक उदय कुमार एंव सत्देव महतो मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्त थे। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि पिछले कई दिनों से यह सिलसिला विद्यालय में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल प्रधानकी लापरवाही से यहां की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। जिस वजह से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में पढ़ाई में दिलचस्पी घट रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.