हमीरपुर, दिसम्बर 12 -- - 18 अक्टूबर की रात राठ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान के पेट्रोल पर पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि प्रीतम सिंह ने विवाद के दौरान अपनी लाइसेंस असलहे से फायरिंग की। उसी दिन रात में पुलिस ने प्रीतम सिंह और झगड़ा करने वाले दूसरे पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। - 19 अक्टूबर को राजनैतिक दबाव के बाद प्रीतम सिंह किसान को उन्हीं के पुत्र राघवेंद्र सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया था। इनका लाइसेंसी रिवाल्वर इन्हें सौंप दिया गया था और लाइसेंसी राइफल जांच के लिए थाने में ही जमा कर ली गई थी। - 28 अक्टूबर को प्रीतम सिंह के बड़े भाई वीर सिंह ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दाखिल की। - कोर्ट ने पुलिस को तीन नवंबर को बंदी प्रीतम सिंह को पेश करने के आदेश दिए। - 31 अक्टूबर- पुलिस ...