फतेहपुर, फरवरी 17 -- फतेहपुर। कड़ी निगरानी के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 10वीं के छात्रों की गणित और 12वीं में उद्यमिता विषय की परीक्षा आयोजित हुई। 10वीं के लिए 2048 और इंटरमीडियट में 1755 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। पहलं दिन हाईस्कूल में चार बच्चों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। शेष ने परीक्षा दी। दोआबा में चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर विद्यार्थियों का 9:15 बजे तक पहुंचना था। लेकिन, छात्रों का इससे पहले पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों के मुख्य दरवाजे पर पंक्तिबद्ध तरीके से सभी विद्यार्थियों को प्रवेश कराया गया। इस दौरान सभी की जांच भी की गई। सुबह परीक्षा से पहले छात्र-छात्राओं के अलावा काफी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे थ...