नोएडा, दिसम्बर 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश एक युवक से टाइम पूछने के बहाने मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बल्ला की मडैया गांव में सूर्यभान किराये के मकान में रहता है। वह 17 दिसंबर की दोपहर ऐच्छर टी पाइंट के समीप खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पास आकर रुके। एक बदमाश ने टाइम पूछा। पीड़ित ने टाइम देखने के लिए जैसे ही जेब से मोबाइल निकाला तो बदमाश ने झपट्टा मार कर छीन लिया। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। लुटेरों का पता लगाकर घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.