नई दिल्ली, फरवरी 18 -- इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एमबीए छात्रा के साथ दरिंदगी करने और बेरहमी से हत्या करने के बाद भी आरोपी पीयूष धामनोकिया के चेहरे पर पछतावे का नामो निशान तक नहीं है। उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उससे जब पूछा गया कि महिला की हत्या क्यों की तो उसके चेहरे पर मुस्कान तैर गई। बिना किसी अफसोस के आरोपी ने कहा, जो होना था वो हो गया। अब जानकर क्या करोगे? वारदाता का खुलासा 13 फरवरी को हुआ था जब एक किराय के घर में पड़ोसियों को बदबू आई थी। पुलिस अंदर गई तो उन्हें छात्रा की निर्वस्त्र और सड़ चुकी लाश मिली। उसके गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी और पीड़िता छात्र जीवन से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन शादी की बात को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी इस कदर दरिंद...