गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रयू कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित मंडल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग में सोमवार को टाइमवॉच ने केडीसीए को करीबी मुकाबले में पराजित किया। 35 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर टाइमवॉच ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उसके बाद गेंदबाजों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। टाइमवॉच की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। शुरुआती बल्लेबाज शिखर कुमार ज्यादा देर टिक नहीं सके। पियूष कुमार ने पारी को संभालते हुए जिम्मेदारी भरी और आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 76 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान गौतम यादव ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और 16 रन बनाए। निचले क्रम में बल्लेबाज टिक नहीं पाए, लेकिन अतिरिक्त रनों (25) ने स्कोर को मजबूत किया। पूरी टीम 26.5 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.