सीतापुर, फरवरी 20 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला राजकीय पुस्तकालय में शुक्रवार को पुस्तकालयाध्यक्ष अनुराग पांडेय के निर्देशन में डिजिटल कौशल व कार्य क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाइपिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 26 पाठकों ने प्रतिभाग किया। 20 मिनट की अंग्रेजी टाइपिंग की प्रतियोगिता में अरुणोदय सिंह पहला, कार्तिकेय मिश्रा दूसरा व फरहीन अंसारी तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही। पुस्तकालयाध्यक्ष ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व किताब देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदीप कुमार, रेनू पांडेय, शुशांत मोहन व अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.