कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव की एक महिला के खाते से टाइनी शाखा के संचालक ने दो लाख रुपये पार कर दिए। महिला को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। महिला की तहरीर पर चरवा थाना पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुधवर गांव की सावित्री देवी के पति तुलसी की बीमारी की वजह से मौत हो गई है। वर्ष 2021 में सावित्री देवी के बेटे अंकित की सर्पदंश से मौत हो गई थी। बेटे की मौत पर दैवीय आपदा रााहत कोष से सावित्री देवी को चार लाख रुपये का सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया था। यह रुपया सावित्री देवी के बैंक आफ बड़ौदा की शाखा चौराडीह में जमा था। जरूरत पड़ने पर सावित्री देवी ने गांव में संचालित टाइनी शाखा के संचालक अवधनारायण पुत्र स्व. हनुमान प्रसाद के पास गई। आधार कार्ड के जरिए वह रुपया नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.