प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 21 -- प्रतापगढ़। जेठवारा के कल्हवारी निवासी हीरालाल यादव स्थानीय बाजार में एक बैंक की टाइनीशाखा चलाता है। आरोप है कि 16 जनवरी को एक युवक ने टाइनीशाखा पर उसे गालियां दी। हीरालाल 19 जनवरी को उलाहना लेकर उसके घर गया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने मामले में अपने गांव के ही विवेक कुमार उर्फ मोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...