रांची, जनवरी 10 -- रांची, संवाददाता। टाइटेनियम महिंद्रा रांची की ओर से कांके स्थित ओडीआर में महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और नई इलेक्ट्रिक एक्सईवी 9एस का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव थे। महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की शुरुआती अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 14.95 लाख रुपये है, जबकि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9एस की शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये है। दोनों वाहनों की बुकिंग 14 जनवरी से शुरू होगी। डिलीवरी 23 जनवरी से दी जाएगी। महिंद्रा के एरिया सेल्स मैनेजर, टाइटेनियम महिंद्रा के डीलर प्रिंसिपल, जनरल मैनेजर पंकज सोनी सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.