हल्द्वानी, जनवरी 1 -- लालकुआं, संवाददाता। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में तैनात 55 वर्षीय वनकर्मी प्रेम सिंह का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया और वन विभाग में शोक की लहर है। प्रेम सिंह वार्ड नंबर तीन स्थित वन कंपाउंड में रहते थे। दो सप्ताह पूर्व सांस की तकलीफ के चलते उनका बरेली में उपचार कराया गया था। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। वे टांडा रेंज में ट्रैक्टर क्लीनर के पद पर कार्यरत थे। मृतक अपने पीछे पत्नी हेमा देवी, पुत्री मनीषा रावत और पुत्र नरेश रावत को छोड़ गए हैं। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.