लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- पढुआ थाना इलाके के टांडा रायपुर (दुलही) गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह होने पर घर वालों को चोरी होने की घटना का पता चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया। गांव टांडा रायपुर निवासी मुखिया और सर्वेश आपस में चाचा भतीजा हैं और दोनों का घर एक में ही है। पुलिस को दी गई तहरीर में दोनों लोगों ने बताया है कि रात में चोर घर के अंदर घुस आये और अलमारी का लॉक तोड़ कर एक लाख रुपये की नगदी, सोने का हार, कुंडल, मंगलसूत्र, झाले सहित बर्तन आदि चुराकर फरार हो गए। बुधवार को पुलिस ने मौके पर जाकर मामले में तफ्तीश सुरु की। बताया जाता है कि चोर दीवार फांद कर घर के अंदर घुसे। घटना के समय घर के सभी लोग सो रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...