रामपुर, फरवरी 1 -- टांडा। संत शिरोमणी गुरु रविदास जी जयंती को टांडा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का भी आह्वान किया गया। नगर के मोहल्ला नबाबपुरा, गांव अब्बासनगर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को रविदास जी की जयंती को हर्ष ओर उल्लास के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर गांव अब्वासनगर में सिया सानवी मैरिज हाल में बहुजन समाज पार्टी की आयोजित बैठक में वक्ता समाज सेवी सतीश गौतम ने कहा कि संत रविदास जी ईश्वर के परम् भक्त थे। और उन्होंने ईश्वरीय ज्ञान का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने विश्व बंधुत्व एवं मानव एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया, एवं समाज में फैली कुप्रथाओं, छुआछूत एवं नशे से दूर रहने का लोगों को संदेश लेकर मानव जाति की भलाई के लिए कार्य किए। वे जानते थे कि ईश्व...