रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। टांडा में वृद्धा की गला घोंटकर हत्या मामले का राज सीडीआर रिपोर्ट से ही खुलेगा। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट निकाल ली है। पुलिस बुधवार को इस मामले का खुलासा कर सकती है। टांडा क्षेत्र में शनिवार दोपहर नगर के मोहल्ला नज्जूपुरा में वृद्धा रफत शाहीन की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस गुलफ्शा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सीओ टांडा केएन आनंद ने बताया कि सीसीटीवी जांच में गुलफ्शा ही घर में आते-जाते दिख रही है। कहा कि गुलफ्शा, मो. हारिस, गुलफ्शा की बहन और बहनोई की मोबाइल सीडीआर रिपोर्ट निकाली गई है। इनका विश्लेषण किया जाना बाकी है। जल्द ही हत्या किस कारण से की गई, उसके कारणों का भी पता चल जाएगा। पुलिस...