अंबेडकर नगर, अप्रैल 2 -- अम्बेडकरनगर। उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई। एआरएम ने बताया कि औद्योगिक नगरी टांडा में स्थिति नवनिर्मित बस स्टेशन का संचालन जल्द ही शुरू होगा। टांडा से 42 सीटर 40 नई बसों का शुभारम्भ भी होगा। ये बसें प्रदेश के सभी जनपदों तक अपनी सेवाएं देंगी। इसके लिए टांडा में 150 तथा अकबरपुर में 50 चालकों की संविदा पर भर्ती की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा शहर के बीच चेकिंग अभियान को रोके जाने की बात कही गई। इस चेकिंग अभियान को जरूरत पड़ने पर एग्जिट या एंट्री प्वाइंट पर लगाया जाएगा। राजघाट अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण अतिशीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया गया। यात्री ट्रेनों के संचालन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में महामंत्री सुशील बरयानी, शत्रुघ्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.