अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- सद्दरपुर। टांडा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में काफी समय से अनुपस्थित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सीजेएम न्यायालय से कोतवाली टांडा क्षेत्र के मोहल्ला हयातगंज निवासी राजेन्द्र उर्फ राजेश पुत्र सोमई के विरुद्ध जारी एनबीडब्लू वारंट के क्रम में शुक्रवार को लगभग 11 बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक रणजीत सिंह हमराही श्यामा गुप्ता ने रसूलपुर हरिजन गांव से दबोच लिया। वहीं उपनिरीक्षक राम प्रकाश सिंह हमराही दीवान मुन्ना सिंह कुशवाहा ने दोपहर दो बजे मोहम्मद आलम पुत्र महबूब आलम को उसके सकरावल स्थित आवास के पास से गिरफ्तार किया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों का चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.