चंदौली, नवम्बर 15 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। टांडाकला गंगा घाट पर शनिवार को शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वाराणसी की तरफ से गाजीपुर की ओर जा रहा मालवाहक क्रूज निर्माणाधीन पीपा पुल से टकरा गया। इस टक्कर के कारण लगभग तैयार हो चुका पुल तीन हिस्सों में बंट गया हालांकि क्रूज सुरक्षित है। वहीं पुल खराब होने से रविवार को प्रस्तावित आवागमन शुरु करने पर भी देरी होने की संभावना बढ़ गई है। टांडा कला गांव के सामने कैथी मार्कण्डेय महादेव तक गंगा घाट पर एक नवंबर से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की ओर से पीपा पुल को जोड़ने का काम चल रहा था। पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था और स्थानीय लोगों में आवागमन शुरू होने की उम्मीद थी। हादसे के संबंध में घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि जहाज टांडा कला घाट के पास पहुंचा, तो उसका संतुलन बिगड़ गया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.