गोपालगंज, दिसम्बर 15 -- उचकागांव। थाना क्षेत्र के जमसड़ी गांव में रविवार को अपने ही चाचा ने शराब के नशे में भतीजा पर टांगी से हमला कर घायल कर दिया। वहीं उनके गले में पहने सोने की चेन व 50 हजार रुपये नगद छीन लिए। घायल हिमांशु श्रीवास्तव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में घायल हिमांशु श्रीवास्तव के आवेदन पर सतीश प्रसाद श्रीवास्तव के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...