छपरा, सितम्बर 16 -- तरैया । थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर टांगी से मारकर बलराम सिंह को घायल कर दिया गया। पीड़ित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर रामसुमेर सिंह,सूरज कुमार सिंह,राहुल कुमार सिंह को नामजद किया है। उक्त लोगों पर पत्नी की चेन छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर के बेलहरी गांव में हुई मारपीट में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में इलाईची देवी ,चंदेश्वर साह शामिल है।उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विभिन्न हादसों में सात लोग गम्भीर रूप से घायल तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विभिन्न हादसों में छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। सड़क दुर्घटना में घायलों में पचभिंडा के जयचंद शर्मा व हरेराम महतो एवं भूमि मारपीट ...