पिथौरागढ़, फरवरी 7 -- मुनस्यारी, संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने टांगा लोदी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शनिवार को भावना अपने पति यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के साथ गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से विस्थापन की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। कहा कि दानी बगड़ से टांगा के बीच सड़क तो बन गई है, लेकिन मोटर पुल न होने से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण मजबूरन ट्रॉली के सहारे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। संचार सेवा की बदहाली से भी ग्रामीणों को आए दिन जूझना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य भावना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याओं को रखेंगी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.