लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। शहीद पथ स्थित बाघामऊ गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तर बाइक सवार ने टहलने निकले किसान को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस किसान को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाघामऊ गांव निवासी हरि प्रसाद (75) किसान थे। भाई पिंटू ने बताया कि हरि प्रसाद घर से टहलने जाते थे। वह मंगलवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। तभी शालीमार वन वर्ल्ड अपार्टमेंट के पास सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि वह सड़क पर सिर के बल जा गिरे। हादसे के बाद बाइक सवार बेकाबू होकर कच्ची सड़क पर जा गिरा। यह देखकर राहगीर आ गए और बाइक सवार को पकड़ लिया। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल र...