अररिया, अगस्त 31 -- अररिया। एक संवाददाता नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर वार्ड संख्या चार में एक किशोरी को विषैला सर्प ने डस लिया। इसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सर्पदंश किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है। सर्पदंश किशोरी नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड संख्या चार निवासी मोहम्मद शफीक बेटी शहनाज खातून बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.