औरंगाबाद, फरवरी 11 -- जम्होर थाना क्षेत्र के शंकरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोर डिहरी गांव निवासी 70 वर्षीय रामविलास पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शाम को टहलने निकले थे। जैसे ही वह शंकरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल पहुंचे लोजपा आर के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से सरकारी प्रावधान के तहत मृतक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.