औरैया, दिसम्बर 28 -- दिबियापुर में टहलने के लिए उपयुक्त पार्क न होने से लोग रेलवे प्लेटफार्म, फफूंद रोड, बिलराया-पनवारी राजमार्ग, कंचौसी रोड नहर पटरी और सहायल रोड पर टहलने को मजबूर हैं। इन व्यस्त मार्गों पर मॉर्निंग वॉक करना जान जोखिम में डालने जैसा है। बीते 15 सितंबर को औरैया रोड पर टहलने निकले 80 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण मिश्रा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इससे पहले संजय नगर निवासी यदुवीर सिंह की भी ट्रक की टक्कर से जान चली गई थी। कुछ वर्ष पूर्व रेलवे प्लेटफार्म पर टहलते समय लेखपाल बृजेश गुप्ता तथा भगवतीगंज क्षेत्र के दो व्यापारी ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। लगातार हो रहे हादसे सुरक्षित पार्क की जरूरत को उजागर कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...